फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर-मादा लकड़बग्घों में हुई ऐसी लड़ाई, 25 फुट गहरा कुआं बना जंग का मैदान

Wed, 01 Nov 2017 03:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला पिनाहट (आगरा)
विज्ञापन
लकड़बग्‍घा - फोटो : इंद्रेश तोमर
विज्ञापन
डकैतों के लिए कुख्यात चंबल के बीहड़ में दो लकड़बग्‍घों की लड़ाई ने दहशत पैदा कर दी। इनमें से एक नर और एक मादा थी। दोनों इतनी जोर से लड़े कि अचानक जंगल में बने कुएं में जा गिरे। फिर कुआं ही जंग का मैदान बन गया। 
विज्ञापन


बता दें कि आगरा के पिनाहट में चंबल के बीहड़ के पास बसे एक गांव में लोगों ने जंगली जानवरों के चीखने की आवाज सुनी तो दहशत में आ गए। उन्हें लगा कि जानवरों का कोई झुंड गांव की तरफ आ रहा है।

कुछ लोगों ने जंगल की ओर जाकर देखा तो एक सूखे कुएं में दो लकड़बग्‍घे झगड़ रहे थे। कुएं के अंदर होने के कारण तेज आवाज बाहर आ रही थी। गांव में यह बात आग की तरह फैल गई और कुएं के पास लोगों का जमावड़ा लग गया। कुएं की गहराई करीब 25 फुट बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लकड़बग्‍घा - फोटो : अमर उजाला
पहले तो लोगों को ये कौतूहल लगा लेकिन फिर डर पैदा हुआ कि ये बाहर आकर कहीं लोगों पर हमला न कर दें। ऐसे में फौरन वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग और वाइल्ड लाइफ एसओएस की टीम ने रेस्‍क्यू आपरेशन चलाकर दोनों लकड़बग्‍घों को बाहर निकाल लिया। 

बताया गया है कि इनमें एक मादा और एक नर लकड़बग्घा था। दोनों इतने खूंखार थे कि रेस्क्यू टीम को इन्हें पिंजरे में बंद करने के लिए भी काफी संघर्ष करना पड़ा। तब तक गांववालों की सांस अटकी रही। दोनों के पकड़े जाने पर लोगों ने चैन की सांस ली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें