फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता निकलने को लेकर सिपाही व तीन युवकों के बीच हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शहर के सोरों गेट इलाके में रविवार देर शाम बाइक निकालने को लेकर सिपाही और तीन युवकों में कहासुनी हो गई। सिपाही के विरोध करने पर युवकाें ने मारपीट कर दी। पुलिस चौकी पहुंचने पर भी दोनों के बीच फिर मारपीट हुई। मामले की सूचना पर पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए।
विज्ञापन

बताया गया कि सिपाही संजीव कुमार रविवार की सायं करीब 7:30 बजे सीओ ऑफिस के कैंपस में संचालित मैस पर खाना लेने जा रहा था। वह बुलट पर सवार था। सीओ ऑफिस कैंपस के नुक्कड़ पर बाइक मोड़ने के लिए जगह नहीं थी। एक कार खड़ी थी वहीं बाइक पर तीन युवक खड़े हुए थे। सिपाही ने बुलट का हॉर्न बजाकर बाइक हटाने को कहा, लेकिन बार बार हॉर्न बजाने को युवक नजरअंदाज करते रहे। फिर सिपाही ने उन्हें टोका तो युवक गालीगलौज करने लगे। इस पर धीरे-धीरे मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट होने लगी। इसके बाद वह सब सोरों गेट चौकी पहुंच गए, वहां भी मारपीट हुई। मारपीट की सूचना पर इंस्पेक्टर विनोद मिश्रा पुलिस चौकी पहुंच गए। सिपाही से मारपीट करने वाले युवकों की शिनाख्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें