फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांकेबिहारी मंदिरः गर्भगृह में सेवा को लेकर भिड़े सेवायत

Mon, 01 May 2017 10:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर
विज्ञापन
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश को लेकर मंदिर के दो सेवायतों में झगड़ा हो गया। राजभोग सेवाधिकारी ने दो गोस्वामी भाईयों सहित चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में एनसीआर दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


ठाकुर बंकेबिहारी मंदिर के राजभोग सेवाधिकारी जुगल किशोर गोस्वामी ने बताया कि रविवार सुबह अपनी सेवा में मंदिर के गर्भगृह में थे। इसी बीच सेवायत जौनी गोस्वामी भी गर्भगृह में प्रवेश कर गए। उस समय उन्होंने कुछ नहीं कहा। इसके बाद जौनी गोस्वामी फिर से गर्भगृह में जाने लगे तो जुगल गोस्वामी और उनके पुत्र श्रीवर्धन गोस्वामी ने उन्हें रोक दिया। इसे लेकर जौनी गोस्वामी, उनके भाई ऋषि गोस्वामी और दो अन्य लोगों ने श्रीवर्धन से गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। 

दूसरे सेवायतों ने मामला शांत करा दिया, लेकिन बाद में फिर विवाद हो गया। सोमवार को श्रीवर्धन गोस्वामी की तहरीर पर पुलिस ने ऋषि गोस्वामी, जौनी गोस्वामी सहित दो अन्य के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। वहीं सेवायत जौनी गोस्वामी का कहना है कि रविवार दोपहर उनका छोटा भाई ऋषि गोस्वामी यजमान द्वारा दी गई ठाकुरजी की तस्वीर को बांकेबिहारी के श्रीचरणों में स्पर्श कराने गया था। जुगल गोस्वामी ने ऋषि से बदतमीजी कर दी। जब मैं बात करने गया तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के अनुसार दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। उनके बीच कई वर्ष तक फौजदारी के केस भी न्यायालय में चले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें