प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिकाओं के बीच इस कदर लाठी-डंडे चले कि बीच बचाव कराने के लिए ग्रामीणों को आना पड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आगरा के ब्लॉक बरौली अहीर के गांव नाैबरी स्थित प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को चार शिक्षिकाओं में मारपीट हुई। उनमें लाठी-डंडे चलने लगे। बीचबचाव में ग्रामीणों को आना पड़ा। बीएसए ने जांच के आदेश किए हैं। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
इस मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापिका पुष्पा चौहान, शिक्षिका कंचन सिंह और नीतू बघेल ने प्रधानाध्यापिका रीना कुमारी के खिलाफ थाना ताजगंज में तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि रीना कुमारी ने पति के साथ विद्यालय में आकर गाली-गलाैज, अभद्रता की।
खंड शिक्षा अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि रीना कुमारी पूर्व में निलंबित की गई थीं। उन पर मारपीट का आरोप है। जांच कराई जा रही है। उधर, रीना कुमारी ने आरोपों को निराधार बताया। कहा कि उनके साथ मारपीट की गई है। उन्होंने भी थाने में तहरीर दी है।