मैनपुरी जिले के 51 कोल्ड स्टोरेज पर कभी भी ताले लटक सकते हैं। अग्निशमन विभाग की ओर से कई बार हिदायत तीन नोटिस जारी किए जा चुके हैं। फिर भी कोल्ड स्टोर स्वामियों पर कोई असर नहीं दिख रहा है।
विभागीय अधिकारी का कहना है कि अगर अंतिम निर्धारित समय में कार्य नहीं कराया तो सील करने की कार्रवाई होगी। कोल्ड स्टोरेज बनाने में लाखों करोड़ों खर्च करने वाले संचालक अग्निशमन विभाग की ओर से जारी मानकों पर खरे नहीं उतर पा रहे हैं।
पूर्व में कई बार गैस रिसाव आदि की घटनाएं हुईं, मगर इसके बावजूद भी कोल्ड स्टोरेज संचालक नहीं चेते। अग्निशमन विभाग की ओर से जनवरी से लेकर अभी तक तीन बार नोटिस थमाए जा चुके हैं।