गिर गया टिनशेड
आग लगने पर फैक्टरी का टिनशेड गिर गया। इससे लपटें विकराल हो गईं। पुलिस को लग रहा था कि फैक्टरी में कोई फंसा हो सकता है। आग बुझाने के बाद पुलिस ने पता किया, लेकिन कोई नहीं मिला। मालिक का परिवार पहले ही बाहर आ गया था। बताया गया है कि हाजी याकूब पूर्व में मंटोला के ढोलीखार में फैक्टरी चलाते थे। तकरीबन आठ साल से सदर क्षेत्र में आए थे। बताया गया है कि फैक्टरी में आर्मी के जूते बनाए जाते हैं।
ये भी पढ़ें - UP PCS 2022: यूपी-पीसीएस का परिणाम जारी, टॉप-10 में आगरा की दो बेटियां; दिव्या सिकरवार बनीं टॉपर
नियमों की अनदेखी
पुलिस का कहना है कि आबादी क्षेत्र में फैक्टरी संचालित थी। यह पूरी तरह अवैध है। अग्निशमन विभाग से कोई अनुमति ली गई या नहीं इसके बारे में पता किया जाएगा। शहर में जूता फैक्टरी में आग लगने का यह कोई पहला मामला नहीं है। नियमों की अनदेखी करके कई फैक्टरियां चल रही हैं। हाल ही में टीला नंदराम में सोल पर रंंग करने वाली फैक्टरी मेें आग लगी थी। यह आबादी क्षेत्र में चल रही थी। धमाकों से दहशत फैल गई थी। शहर के सिकंदरा, न्यू आगरा, हरीपर्वत, एत्माददौला, सदर, रकाबगंज इलाके में होटल और ढाबे भी बिना अग्निशमन विभाग की एनओसी के चल रहे हैं। दो से तीन मंजिला तक भवन बना लिए गए हैं।