फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fire In Agra : फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, देर रात काबू

Sat, 28 May 2022 06:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
विज्ञापन
आगरा में आग... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

थाना एत्माद्दौला के कटरा वजीर खां में शुक्रवार रात को फर्नीचर गोदाम में भीषण आग लग गई। लपटें उठने पर आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए। सूचना पर पुलिस और दमकल पहुंच गई। रात तकरीबन 1:00 बजे आग पर काबू पा लिया गया था आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन

यहां का है मामला 

कटरा वजीर खां में सुनील जालान का फर्नीचर गोदाम है। रात तकरीबन 11:00 बजे गोदाम से लपटें उठने पर आसपास के लोगों को पता चला। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस पहुंची। बाद में संजय प्लेस और ईदगाह फायर स्टेशन से दमकल आई। फर्नीचर गोदाम से ऊंची ऊंची लपटें उठ रही थीं।

लोगों में फैली दहशत

फर्नीचर गोदाम से उठती आग की लपटों को देख लोग दहशत में आ गए। रात तकरीबन एक बजे तक आग पर काबू कर लिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं आग में हुए नुकसान की भी अभी तक आंकलन नहीं किया जा सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें