शिकोहाबाद के नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव धनपुरा में बच्चों के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गये। दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे चले, जिसमें दोनों तरफ से आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा कर दोनों तरफ से पांच लोगों को शांति भंग में निरुद्ध कर दिया है।
ये है मामला
ग्राम धनपुरा में केशव और अजेंट सिंह पक्ष के बीच बच्चों के विवाद को लेकर बृहस्पतिवार की शाम गाली गलौज के साथ मारपीट हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इससे गांव में चीख पुकार मच गई। झगड़े में एक पक्ष से तीन और दूसरे पक्ष से पांच लोग घायल हो गये। झगड़े की सूचना मिलते ही थाना पुलिस गांव पहुंची और घायलों को लेकर अस्पताल आई। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्ष से पांच लोगों को शांति भंग में निरुद्ध कर दिया।