लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मैनपुरी में सियासत का पारा चढ़ा हुआ है। अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' जब इन नेताओं के बीच पहुंचा तो बात खुलकर हुई। सभी प्रमुख दलों ने नेता आमने-सामने रहे। सवाल थे और उनके जवाब भी। पेपर लीक के मुद्दे पर अन्य दलों ने भाजपा नेताओं को जमकर घेरा तो वहीं पूर्व की सरकारों में हुए मामलों पर भाजपा नेता भी निशाना साधते नजर आए।