फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीबीएस के छात्रों के कारनामों से एफएच मेडीकल कालेज में हड़कंप

सार

वहीं इस प्रकरण के सामने आने के बाद एफएच मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने भी 26 छात्रों की अंदरूनी जांच शुरू कराने का निर्णय लिया है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने हालांकि अभी इस प्रकरण से पूरी तरह किनारा किया हुआ है, लेकिन जल्द ही एमबीबीएस परीक्षाओं में हुई इस गड़बड़ी का बड़े पैमाने पर खुलासा होने की अटकलें तेज हो गई हैं। एमबीबीएस की परीक्षाएं खंदारी कैंपस में आयोजित की जातीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टूंडला। डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा द्वारा आयोजित एमबीबीएस की परीक्षाओं में 26 छात्रों की कॉपियों में फेरबदल के मामले में एफएच मेडिकल कालेज में हड़कंप मच गया है। अलग-अलग हैंडराइटिंग के मामले परीक्षा केंद्र पर सवालिया निशान लग गए हैं। जहां थाना हरीपर्वत पुलिस मामले की जांच कर रही है तो वहीं अब एफएच मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने भी ऐसे छात्रों को खोजते हुए अंदरूनी जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

आगरा विश्वविद्यालय द्वारा बीएएमएस की परीक्षाओं के बाद एमबीबीएस की परीक्षाओं में टूंडला एफएच मेडिकल कॉलेज के 26 छात्रों की कॉपियों में अलग-अलग हैंडराइटिंग मिलने पर मेडिकल परीक्षाओं की सुचिता पर प्रश्नचिह्न लग गया है। माना जा रहा है कि जांच के बाद बड़ा खुलासा होने की संभावनाएं प्रबल हो गईं हैं। वहीं इस प्रकरण के सामने आने के बाद एफएच मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने भी 26 छात्रों की अंदरूनी जांच शुरू कराने का निर्णय लिया है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने हालांकि अभी इस प्रकरण से पूरी तरह किनारा किया हुआ है, लेकिन जल्द ही एमबीबीएस परीक्षाओं में हुई इस गड़बड़ी का बड़े पैमाने पर खुलासा होने की अटकलें तेज हो गई हैं। खुलासा होने पर सभी दोषी छात्रों के विरुद्ध कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है।
एमबीबीएस की परीक्षाएं खंदारी कैंपस में आयोजित की जातीं हैं। हमारे किसी स्टाफ की वहां ड्यूटी नहीं होती है। विश्वविद्यालय स्टाफ की ड्यूटी होती है। जहां से कॉपियों को छलेसर स्थित कैंपस में ले जाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें