फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिले में बढ़ा बुखार का प्रकोप, 110 पीड़ित

विज्ञापन
कासगंज के जिला चिकित्सालय में ओपीड़ी में चिकित्सक को दिखाने के लिए लाइन में खड़े मरीज । - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। जिले में बुखार का प्रकोप बढ़ गया है। सोमवार को 110 मरीज बुखार से पीड़ित होकर जिला अस्पताल पहुंचे। सांस व डायरिया भी लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। जिला अस्पताल पर 528 मरीजों का इलाज किया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल पर मरीजों की भीड़ लगी रही। मौसम में बढ़ी ठंड का असर लोगों की सेहत पर देखा गया। जिला अस्पताल पर इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों में सबसे अधिक बुखार के मरीज आए। कुल मरीजों में21 प्रतिशत मरीजों में बुखार की शिकायत मिली। इसके अलावा मौसम में ठंड के चलते 35 मरीजों में सांस की शिकायत मिली। वहीं 35 मरीज डायरिया की शिकायत से परेशान रहे। इसके अलावा सर्दी, खांसी, जुकाम से पीड़ित होकर भी काफी संख्या में मरीज आए। अस्पताल आने वाले मरीजों में बच्चों की संख्या भी अच्छी खासी रही। मरीजों की भीड़ के चलते काफी दिक्क्तें हुई। चिकित्सकों की कमी के चलते मरीज परेशान रहे। मरीजों को पर्चा बनवाने से लेकर दवा लेने तक लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा।
मौसम में ठंड बढ़ने से सेहत पर असर पड़ रहा है। इस मौसम में सावधानी की आवश्यकता है। गर्म कपड़ों के साथ ही खान पान पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। पानी को भी गुनगुना करने के बाद ही सेवन करें। - डा. कृष्ण अवतार, प्रभारी सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें