फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी और पीएचसी पर नहीं डेंगू जांच की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में बुखार के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं लेकिन सीएचसी और पीएचसी पर डेंगू जांच की कोई व्यवस्था नहीं है। हालात यह हैं कि सीएचसी और पीएचसी पर डॉक्टरों की कमी के चलते मरीजों को प्राथमिक उपचार के साथ ही जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है। रात के समय स्थिति और भी खराब रहती है। सीएचसी और पीएचसी पहुंचने वाले मरीजों को देखने वाला कोई नहीं होता है ऐसे में मरीज सीधे जिला अस्पताल पहुंचते हैं।
विज्ञापन

औंछा निवासी हाकिम सिंह को शनिवार की रात तेज बुखार आया परिजन सीएचसी औंछा पहुंचे। यहां डॉक्टर न मिलने पर परिजन रात में ही जिला अस्पताल लाऐ। इमरजेंसी में उन्हें उपचार दिया गया। सुबह आराम मिलने के बाद घर भेज दिया गया।
जीटी रोड बेवर निवासी संदेश कुमार को शनिवार की रात तेज बुखार आने पर परिजन सीएचसी बेवर ले गए। यहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। रात में ही संदेश कुमार को परिजन ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जागीर निवासी विनीता देवी को बुखार आ रहा था। परिजन रविवार की सुबह उन्हें सीएचसी भांवत लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने डेंगू जांच की व्यवस्था न होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां भी रविवार के कारण उनकी जांच नहीं हो सकी।
जिला अस्पताल में डॉक्टरों के 26 पदों के सापेक्ष 16 पद रिक्त चल रहे हैं। इससे यहां उपचार में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सीएमएस डॉॅ. मदनलाल का कहना है कि जिला अस्पताल में डेंगू जांच की व्यवस्था है।
बुखार की रोकथाम के लिए चिकित्साधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं। 24 घंटे इमरजेंसी सेवा जारी रखने को कहा है। सीएचसी पर सीवीसी जांच की व्यवस्था है। डेंगू के लक्षण दिखने पर मरीज को जिला अस्पताल में कन्फर्म जांच के लिए भेजा जाए।
विज्ञापन

डॉ.पीपी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें