फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नगला भंडारी में फैला बुखार का प्रकोप, 90 मरीज मिले

Fri, 03 Oct 2025 12:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो30नगला भंडारी में  बुखार से पीड़ित वृद्ध का उपचार करते डॉक्टर । संवाद
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के गांव नगला भंडारी में बुखार का प्रकोप फैल गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को गांव में शिविर लगाया। इसमें बुखार पीड़ित 90 मरीज मिले। शुक्रवार को भी गांव में शिविर लगाकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन

बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर पड़ा रहा। लगातार लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सबसे अधिक प्रकोप बुखार क है। नगला भंडारी में बीमारी फैलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल ने टीम को गांव में भेजा। डॉ. पीएस वर्मा व डॉ. उद्देश्य प्रताप ने टीम के साथ घरों का सर्वे कराया। जिसमें 186 मरीज बीमारी से ग्रसित मिले। इनमें सर्वाधिक बुखार से पीड़ित 90 मरीज पाए गए। इसके अलावा सर्दी, खांसी, जोड़ों में दर्द, त्वचा संबंधी समस्याओं के मरीज मिले। सभी मरीजों को आवश्यक दवाएं दी गई। डॉ. पीएस वर्मा ने बताया कि गांव में शुक्रवार को भी शिविर लगाकर जांच की जाएगी। इस दौरान फार्मासिस्ट मोहम्मद फैजाल, स्टॉफ नर्स विमलेश, संगीता, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक भानु, सीएचओ भगवती प्रसाद, बार्ड वाय सादिक, पुरुष नर्स सूर्यकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें