फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गांव अमरपुर में बुखार का प्रकोप, 44 मिले बीमार

Mon, 06 Oct 2025 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गांव अमरपुर में बुखार का प्रकोप फैल गया है। स्वास्थ्य विभाग ने गांव में टीम भेजकर मरीजों का परीक्षण कराया। गांव में 44 मरीज पाए गए। इसमें 15 बुखार से पीड़ित निकले। इनके मलेरिया, डेंगू जांच को सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

गांव के निवासी देवेंद्र ने स्वयं के बुखार से पीड़ित होने व अन्य लोगों के बुखार की चपेट में होने की लिखित जानकारी सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल को दी। इसके बाद सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक को टीम भेजने के निर्देश दिए। डॉ. पीएस वर्मा के नेतृत्व में टीम ने गांव में शिविर लगाया। जिसमें 15 मरीज बुखार के मिले, इनके मलेरिया, डेंगू की जांच के लिए सैंपल लिए गए। अन्य मरीज सर्दी, खांसी, त्वचा आदि बीमारियों से ग्रसित मिले। टीम ने गांव में फोगिंग व एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया। ग्रामीणों को घरों के आसपास पानी जमा न होने देने, मच्छरों से बचाव के इंतजाम करने आदि की सलाह दी। इस दौरान डॉ. सरस्वती, स्टॉफ नर्स विमलेश, लैब टेक्नीशियन प्रियंका, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक भानु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें