फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिले में नहीं थम रहा बुखार, युवती की मौत

Sun, 20 Oct 2024 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में बुखार के मरीजों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है। बुखार से पीड़ित मरीजों की लगातार मौत हो रही है। शनिवार की रात जिला अस्पताल में भर्ती बुखार से पीड़ित एक युवती की मौत हो गई। पांच मरीजों को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ रही। इमरजेंसी में 17 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। इमरजेंसी की ओपीडी में 78 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इनमें बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। कस्बा बेवर के मोहल्ला शिवनगर निवासी पूजा (25) पुत्री अशोक कुमार को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन पहले उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार कराते रहे।
शनिवार को परिजन ने गंभीर हालत में पूजा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पूजा को बुखार के साथ उल्टियां हो रही थीं। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार की देर रात पूजा की मौत हो गई।
विज्ञापन

महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल से रविवार को पांच मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। इन मरीजों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। सीएमएस डॉ. मदनलाल ने बताया कि पूजा को हर संभव उपचार दिया गया लेकिन उसे नहीं बचाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें