फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 15 अक्तूबर से खजुराहो–रुंधी के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। रेलवे खजुराहो–रुंधी के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाएगा। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि गाड़ी संख्या 01829 खजुराहो–रुंधी 15 अक्तूबर से 17 नवंबर तक मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार को तथा 01830 रुंधी–खजुराहो 16 अक्तूबर से 18 नवंबर तक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी। दोनों ट्रेनों के 15-15 फेरे होंगे। खजुराहो से चलने वाली ट्रेन आगरा कैंट रात 2:25 बजे पहुंचेगी और पांच मिनट बाद 2:30 बजे रवाना होगी। वापसी में रुंधी से शाम 6:45 बजे चलकर ट्रेन आगरा कैंट रात 8:35 बजे पहुंचेगी और 8:40 बजे खजुराहो के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

ट्रेन छतरपुर, खरगापुर, टीकमगढ़, दैलवारा, झांसी, दतिया, डबरा, ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर, आगरा, मथुरा और कोसीकलां होकर चलेगी। इसमें पांच स्लीपर, 12 सामान्य, एक एसी थ्री-टियर और दो एसएलआरडी कोच होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें