फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द डीएपी खाद न मिली तो करेंगे आंदोलन, भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) ने तहसील पर दिया धरना, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज के पटियाली में किसानों की समस्या को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते भाकियू स्वराज के कार्यक? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। डीएपी खाद की कमी से जिले के किसान जूझ रहे हैं। समय से खाद न मिलने से फसलों की बुवाई पिछड़ रही है। इससे किसानों में आक्रोश है। भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) ने गुरुवार को तहसील पर धरना देकर केंद्रीय उर्वरक एवं रसायन मंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। किसान नेताओं ने जल्द डीएपी न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

भाकियू (स्वराज) के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव श्यामवीर सिंह ने कहा कि डीएपी की कमी से किसान परेशान हैं। उन्हें जरूरत के मुताबिक डीएपी खाद नहीं मिल पा रही है। किसानों को गेहूं, जौ आदि फसलों की बुवाई करनी है। डीएपी समय से न मिलने से बुवाई में देरी हो रही है। सहकारी समितियों पर डीएपी मुहैया कराई जाए। इसमें लापरवाही पर किसान यूनियन आंदोलन के लिए मजबूर होगी। ज्ञापन देने वालों मे आर्येंद्र यादव, राजेंद्र सिंह राठौर, अवनीश यादव, सुधीर मिश्रा, विपिन राघव, आशीष मिश्रा, संदीप यादव आदि शामिल हैं।
डीएपी की किल्लत से किसानों में रोष
पटियाली। भारतीय किसान यूनियन स्वराज के प्रदेश सचिव डॉक्टर अवनीश यादव के नेतृत्व में किसान गुरुवार को तहसील पहुंचे। किसानों ने केंद्रीय मंत्री उर्वरक एवं रसायन को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। प्रदेश सचिव ने कहा कि समय से डीएपी न मिलने से फसल बुवाई में देरी हो रही है। इससे पैदावार में भारी गिरावट होगी। निजी विक्रेता डीएपी खाद को अधिक कीमत पर बेच रहे हैं। समितियों पर अतिशीघ्र डीएपी उपलब्ध कराई जाए। ज्ञापन देने वालों में जिला प्रभारी सुधीर मिश्रा, कुलदीप बघेल, गौरव मिश्रा, चंचल कुमार, ललित कुमार, चंदन पांडे, सुमित शर्मा, मोहम्मद शाहिद, नवनीत पांडे, सरनसिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें