फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! आगरा में बढ़ा कोरोना का खतरा, महिला डॉक्टर और अधिवक्ता मिले संक्रमित, नौ दिन में 10 की रिपोर्ट पॉजिटिव

Sat, 01 Apr 2023 09:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां शनिवार को दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले नौ दिनों में 10 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इसमें से दो लोग रिकवर हो गए हैं। अब सक्रिय मामलों की संख्या आठ रह गई है।  

 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को कोरोना संक्रमण के दो और मामले सामने आए हैं। एक महिला डॉक्टर और एक अधिवक्ता में कोरोना की पुष्टि हुई है। 23 मार्च से अब तक कोरोना के जिले में कुल 10 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से दो मरीज ठीक हो गए हैं। अब सक्रिय मामले जिले में आठ हैं।

विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात और शाहगंज निवासी 50 वर्षीय महिला चिकित्सक ने बुखार और खांसी होने पर जांच कराई थी, उनकी रिपोर्ट पॉजिविट आई। वहीं, दयालबाग निवासी 55 वर्ष के अधिवक्ता में भी कोरोना की पुष्टि हुई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। 

लक्षण दिखने पर जांच जरूर कराएं-सीएमओ

उन्होंने बताया कि इनके संपर्क में आने वाले लोगों की जांच रविवार को कराई जाएगी। बताया कि विजय नगर कॉलोनी स्थित जिस दंपती में सबसे पहले कोरोना की पुष्टि हुई थी। दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले में कोरोना के सक्रिय मामले अब आठ हैं। उनका कहना है कि कोरोना बचाव के लिए लोगों को मास्क लगाना चाहिए। लक्षण दिखने पर जांच जरूर कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें