फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ताज पर विदेशी पर्यटक की साड़ी खुलने पर महिला सिपाही ने बांधी, मिला थैंक्स

विज्ञापन
ताजमहल पर विदेशी महिला पर्यटक को साड़ी पहनाती महिला पुलिस। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
आगरा। ताजमहल देखने आई अर्जेंटीना की महिला पर्यटक के लिए ताज सुरक्षा पुलिस की महिला सिपाही मददगार बन गई। ताजमहल पूर्वी गेट पर पर्यटक की साड़ी अचानक खुल गई। महिला सिपाही ने इस पर तत्परता दिखाते हुए पर्यटक की साड़ी बांधी और सिखाई भी। अतिथि देवो भव: के संकल्प के तहत महिला सिपाही गुड्डी देवी ने अर्जेंटीना की पर्यटक के साड़ी बांध दी तो बदले में उन्हें थैंक्स मिला। पर्यटकों ने महिला सिपाही के साथ फोटो खिंचवाए और ताज सुरक्षा पुलिस की मदद के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान उप निरीक्षक शिवराज सिंह, मुख्य आरक्षी किरन पाल सिंह, आरक्षी दुर्गेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें