फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी, महिला सिपाही तनु भाटी निलंबित; लखनऊ तक मामला पहुंचने पर हुई कार्रवाई

Wed, 10 Jun 2026 10:14 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

महिला आरक्षी ने इंस्टाग्राम पर रील बनाई। इसमें वो मास्क पहनकर नजर आईं थी। रील में गाना भी बज रहा था। इस वजह से मामला चर्चा में आ गया। कुछ ही देर में रील वायरल हो गई।
विज्ञापन
महिला सिपाही सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिसकर्मी सोशल मीडिया पाॅलिसी का पालन नहीं करना रिक्रूट आरक्षी तनु भाटी को भारी पड़ गया। वर्दी में रील बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने पर मामला लखनऊ तक पहुंच गया। अधिकारियों ने कार्रवाई के निर्देश दिए। आरक्षी को निलंबित कर दिया गया। पूर्व में भी सात दरोगा और एक सिपाही को लाइन हाजिर किया गया था। इसके साथ ही कमिश्नरेट में एक बार फिर इस पॉलिसी का सख्त पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


रिक्रूट आरक्षी तनु भाटी थाना छत्ता में तैनात थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर रील बनाई। इसमें वो मास्क पहनकर नजर आईं थी। रील में गाना भी बज रहा था। इस वजह से मामला चर्चा में आ गया। कुछ ही देर में रील वायरल हो गई। मामला लखनऊ तक पहुंच गया। कमिश्नरेट के अधिकारियों के पास भी फोन आ गए। इस पर रिक्रूट को निलंबित कर दिया गया।

 
विज्ञापन

अकाउंट किया प्राइवेट
रिक्रूट आरक्षी तनु भाटी की रील वायरल हुई थी। उन्हें जब यह पता चला तो उन्होंने अपने अकाउंट को प्राइवेट कर दिया, जिससे कोई प्राइवेट व्यक्ति न देख सके। इसके साथ ही रील को भी डिलीट कर दिया। 

चर्चा है कि फालोअर्स की संख्या बढ़ाने के लिए रील को वायरल किया गया था। पूर्व में थाना एमएम गेट में तैनात महिला आरक्षी ने प्रियंका मिश्रा ने भी एक रील वायरल की थी। उन्हें अपनी नाैकरी से हाथ धोना पड़ा था।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें