फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल्य भारत का संदेश देने निकलीं तेलंगाना की 4 महिला बाइकर्स, 7 देशों की करेंगी यात्रा

Fri, 06 Apr 2018 01:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय हों या विदेशी सैलानी, सभी को अतुल्य भारत का संदेश देने के लिए तेलंगाना की चार महिला बाइकर्स 11 फरवरी से 7 देशों की यात्रा पर निकली हैं। 57 दिन के सफर में वह 17 हजार किमी की दूरी तय कर वापस हैदराबाद लौटेंगी। गुरुवार को चारों बाइकर्स आगरा आईं और ताजमहल का दीदार किया। शाम को वह आगरा के बाद ग्वालियर के लिए रवाना हो गईं।

विज्ञापन


रोड टू मीकोंग, वूमन मोटर साइकिल एक्सपिडीशन अभियान के तहत तेलंगाना की शिल्पा, प्रिया बहादुर, जय भारती और सुजयन शांति 57 दिनों की यात्रा पर निकली हैं। बाइक पर सवार होकर वह म्यांमार, बांग्लादेश, थाईलैंड, लाओस, कंबोडिया, वियतनाम और भारत के 19 वर्ल्ड हेरिटेज साइट और 35 यूनेस्को साइट का भ्रमण कर रही हैं।

बाइकर प्रिया बहादुर ने ताजमहल के दीदार के बाद कहा कि यह अद्भुत है। तेलंगाना पुलिस में तैनात सुजयन शांति ने कहा कि वह तेलंगाना का परिचय पड़ोसी देशों से करा रही हैं। इन बाइकर्स में शिल्पा टूर कंसलटेंट हैं तो प्रिया एजूकेशन कंसलटेंट, जय भारती आर्किटेक्ट हैं। आगरा में उनकी यात्रा में यूपी टूरिज्म के उपनिदेशक दिनेश कुमार ने सहयोग दिया। शिल्पग्राम में चारों बाइकर्स का स्वागत किया गया। उनके साथ 8 सदस्यीय दल भी चल रहा है जो वीडियो शूटिंग कर डॉक्यूमेंट्री तैयार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें