कासगंज। भूकंप के झटकों ने बुधवार रात लोगों की नींद खुल गई। मौसम में ठंड के बाद भी लोग घरों से बाहर निकल आए। हल्का झटका होने से जिले में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। देर रात आए भूकंप के झटके जिले में भी महसूस किए गए। रात करीब 2 बजे जब भूकंप आया।
सोते समय झटका महसूस होने पर लोगों की आंख खुल गई। भूकंप का झटका समझकर लोग सड़कों पर निकल आए। ठंड के बाद भी लोग काफी देर तक घरों से बाहर रहे। कइयों ने तो रात जागकर ही गुजार दी।