फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुष बॉक्सिंग में केए कॉलेज की टीम बनी चैंपियन

विज्ञापन
कासगंज में के.ए.पीजी कॉलेज में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खिलाडियों के हाथ मिलवाते प्राचा? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ की अंतर महाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को केए कॉलेज के मैदान पर बॉक्सिंग रिंग में किया गया, जिसमें केए कॉलेज की पुरुष वर्ग की टीम चैंपियन बनी। उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अशोक रुस्तगी ने किया।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि बॉक्सिंग खेल ताकत, स्पीड, स्टैमिना एवं स्किल का मिश्रण है। खिलाड़ी खेल की भावना से ही खेल खेलें। निर्णायकों की भूमिका विजेंद्र सिंह, राहुल पाठक, मुकुल, रोहित एवं सुनील गौतम ने निभाई। पुरुष वर्ग टीम चैंपियनशिप विजेता केए कॉलेज कासगंज की टीम रही, जबकि उप विजेता एके कॉलेज एटा की टीम रही। 48 किलोग्राम वजन में प्रथम नीरज, 51 किलोग्राम वजन में प्रथम गोविंद गौड़, 54 किलोग्राम वजन में प्रथम ऋतिक पाल, 57 किलोग्राम वजन में प्रथम शौर्य लाकड़ा, 60 किलोग्राम वजन में प्रथम राहुल डागर 63.5 किलोग्राम वजन में प्रथम सागर, 67 किलोग्राम वजन में प्रथम प्रियांशु कुमार, 71 किलोग्राम वजन में प्रथम लक्ष्य मलिक, 75 किलोग्राम वजन में प्रथम शिवम सैनी, 80 किलोग्राम वजन में प्रथम प्रवेश कुमार, 86 किलोग्राम वजन में प्रथम विवेक कुमार, 92 किलोग्राम वजन में प्रथम फतेह सिंह, 92+ किलोग्राम वजन में प्रथम स्थान पर जीत भदोरिया रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें