मथुरा। वृंदावन श्रीकृष्ण लीला संस्थान के तत्वावधान में स्वामी मेघश्याम शर्मा एवं पदमश्री स्वा?
- फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। श्रीकृष्ण लीला संस्थान द्वारा स्वामी मेघश्याम शर्मा एवं पद्मश्री स्वामी रामस्वरूप शर्मा की स्मृति में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
गोरेलाल के श्री महंत किशोर दास महाराज की अध्यक्षता में आयोजित समारोह का शुभारंभ ठाकुर बांके बिहारी के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ।
महंत किशोर दास महाराज ने कहा कि संपूर्ण विश्व में भगवान श्रीकृष्ण के रास को जन-जन तक पहुंचाने में स्वामी रामस्वरूप शर्मा का बहुत बड़ा योगदान है। स्वामी यादराम शर्मा को रास में योगदान देने पर स्वामी मेघश्याम शर्मा स्मृति एवं धर्म अध्यात्म एवं सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार में योगदान पर पद्मश्री स्वामी रामस्वरूप शर्मा स्मृति सम्मान से अलंकृत किया। इसके अलावा पीपा द्वाराचार्य जगतगुरु बलराम बाबा एवं पुराणाचार्य डाक्टर मनोज मोहन शास्त्री के साथ मिलकर करोना काल में गरीबों की सेवा के लिए समाजसेवी कपिल देव उपाध्याय, एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा के डॉक्टर जीबी सिंह, सिंगापुर की ज्योति सिंह, पूजा यादव एवं यूनाइटेड संस्थान नई दिल्ली के अध्यक्ष प्रीतम सिंह को भी सम्मानित किया गया।
समारोह में आचार्य छबीले लाल गोस्वामी, आचार्य प्रथमेश गोस्वामी ने भजन गायन किया। सचिव स्वामी राम बल्लभ शर्मा, मदन मित्र, संजय शर्मा, उमा शर्मा, मीना शर्मा, कविता शर्मा, मुकेश सारस्वत, अशोक व्यास उपस्थित रहे। संचालन देवेंद्र शर्मा ने, संयोजन अनूप शर्मा व धन्यवाद पं. मनोज मोहन शास्त्री ने किया।