फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार हो रहा हावी, युवती सहित दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में सर्दी के साथ ही बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला सभा में बुखार से पीड़ित एक युवती की मौत हो गई। आठ अन्य मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला सभा निवासी यदुनाथ सिंह की 23 वर्षीय पुत्री ममता कुमारी को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। सोमवार की सुबह हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ईएमओ डॉ. राजकुमार का कहना था कि युवती को मृत अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया था। परिजनों के अनुसार वो बुखार से पीड़ित थी।
संदिग्ध परिस्थतियों में बालक की मौत
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव भांवत निवासी मुरारीलाल के 13 वर्षीय पुत्र लालू को रविवार की रात गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को उपचार के दौरान लालू की मौत हो गई। जिला अस्पताल में दर्ज रिकार्ड के अनुसार बालक की हालत जहर खाने से बिगड़ी है। वहीं परिजनों का कहना था कि बालक को बुखार आ रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें