मैनपुरी। आपरेशन नार्को स्ट्राइक के तहत तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम टीम ने सोमवार को पुलिस के साथ शहर के विद्यालयों के आसपास संचालित दुकानों पर छापा मारा। टीम ने तंबाकू उत्पात सामग्री बेचने वाले सात दुकानदारों से समन शुल्क वसूला और तीन विद्यालय संचालकों को नोटिस देने का निर्देश दिया।राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के जिला सलाहकार अभय कुमार सिंह ने सीएमओ के निर्देश पर सोमवार को एएचटी शाखा प्रभारी सरोजनी और उनकी टीम के साथ विद्यालयों के आसपास गुटखा व पान मसाला बेचने वालों पर कार्रवाई की। टीम ने सिटी पब्लिक स्कूल, उदय एकेडमी, रिधिमा स्कूल, सुदिति ग्लोबल एकेडमी और विद्या निकेतन स्कूल के आसपास दुकानों पर गुटखा और धूम्रपान बेचने वाले सात दुकानदारों से 1400 रुपये का समन शुल्क वसूल किया। इस दौरान उप निरीक्षक सुनील वर्मा, सोनवीर सिंह, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।