फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा के इस गांव पर चोरों की नजर, एक महीने में पांच बार बोला धावा; लाखों के माल पर हाथ किया साफ

Tue, 14 Oct 2025 12:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के थाना ताजगंज के गांव श्यामो में एक महीने के अंदर चोरी की पांच वारदातें हुईं। पुलिस इनमें से एक भी  मामले में अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है। 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बरौली अहीर ब्लॉक का सबसे बड़े गांव में शामिल है श्यामो। लेकिन एक माह में पांच चोरी के वारदात ने ग्रामीणों को हिला कर रख दिया है। पुलिस भी खुलासे करने में नाकाम रही है। इससे यहां भय का माहौल है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस केवल कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति ही करती है। समाज सेवी विजय सिंह लोधी, सत्यभान सिंह, मोहन सिंह, शिव सिंह महौर, सुरेश लोधी, दीवान सिंह, राजेंद्र सिंह मनोज, माहौर आदि ने बताया की पुलिस अब तक एक भी मामले का खुलासा नहीं किया। पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर मामले से अवगत कराया जाएगा।


इन मामलों में पुलिस की कार्रवाई रही शून्य
8 जुलाई : हुबलाल पुत्र स्व भूरी सिंह के घर से लाखों रुपए के जेवरात और नकदी चोरों ने उड़ाया। घटना सीसीटीवी में कैद।
8 सितंबर : श्रीकृष्णा कंप्यूटर साइबर कैफे की दुकान का शटर के ताले तोड़कर चोरों ने 85 हजार की नगदी पार कर दी। कंप्यूटर भी उठा ले गए, घटना सीसीटीवी में कैद है।
विज्ञापन

9 सितंबर : पूरन सिंह की मिठाई की दुकान से चोरों ने दुकान का शटर काटकर नकदी के साथ पांच टीन घी के भी उठा ले गए।
19 सितंबर : प्रयाग सिंह के मकान में दिनदहाड़े 12 लाख के जेवर और नकदी चोरी होने की सूचना पुलिस को दी गई।
28 सितंबर : जयश्री पत्नी फूलकुमार के यहां चोरों ने दीवार फांदकर घर में घुस आए। परिवारीजन को कमरे में बंद कर 25 हजार की नकदी और घर का समान चुरा ले गए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें