फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कुएं में गिरे गोवंश की युवकों ने जान बचाई

Sun, 07 Apr 2024 10:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुएं में गिरे गोवंश की युवकों ने जान बचाई
विज्ञापन

किशनी। शनिवार की रात गांव में भागवत का भंडारा चल रहा था तभी खबर मिली कि थोड़ी दूरी पर खेतों में स्थित एक कुआं में कोई जानवर गिर गया है। खबर मिलते ही कुछ लोगों ने मौके पर जाकर कुआंं में टॉर्च की रोशनी में झांककर देखा कि एक गोवंश करीब दो फीट पानी में खड़ा है। अंधेरा व झाड़ी होने के कारण उसे सुबह निकालने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

रविवार को सुबह होते ही गांव के लोग कुआं पर पहुंच गए। तीन मजबूत रस्से और दो नसैनी का प्रबंध किया गया। फिर पहले एक रस्से द्वारा नसैनी कुआं में डाली गई। इसके बाद गांव के युवा गौरव चौहान दूसरे रस्से के सहारे कुआं में उतरा और नसैनी पर खड़े होकर गोवंश को रस्सों में मजबूती से बांध दिया। गौरव ने राजवीर सिंह, रामवीर सिंह, जयराज सिंह, मोनू, विनोद चौहान, बीरभान सिंह, अमित सिंह , प्रमोद चौहान, अचल सिंह, अजय सिंह, आकाश, युवराज सिंह के सहयोग से गोवंश को कुआं से निकाला गया। पूर्व सभासद कृष्ण प्रताप सिंह ने साहसी युवकों को सोमवार को सम्मानित करने की घोषणा की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें