फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: पूर्व सैनिक ने खेत में शौच करने पर पिता-पुत्र को गोली मारी, ग्रामीणों ने आरोपी को पीटा

Mon, 01 Nov 2021 12:24 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

खेत में शौच करने को लेकर मलावन क्षेत्र के गांव दासपुर में हुई घटना। एटा जिले में पूर्व सैनिक ने खेत में शौच करने पर पिता-पुत्र को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसे जमकर पीटा। 
विज्ञापन
एटा: अस्पताल में घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना मलावन क्षेत्र के गांव दासपुर निवासी पूर्व सैनिक ने खेत में शौच करने को लेकर लाइसेंसी पिस्टल से पिता-पुत्र को गोली मारकर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने पूर्व सैनिक को पकड़कर बुरी तरह से पीट दिया। तीनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से रेफर किया गया है। 

विज्ञापन

गोलियां लगने से दो घायल
गांव परतापुर निवासी राजवीर सिंह (55) और इसके पुत्र रूप सिंह (26) को रविवार सुबह करीब नौ बजे गोली मारकर घायल कर किया गया। पूर्व सैनिक राजीव कुमार निवासी दासपुर पर गोलियां चलाने का आरोप है। परतापुर के ग्रामीणों ने पकड़कर आरोपी को बुरी तरह से पीट दिया। घायल राजवीर सिंह ने बताया कि पड़ोसी गांव दासपुर निवासी पूर्व सैनिक राजीव कुमार का नहर किनारे खेत है। इस खेत में पुत्र रूप सिंह रविवार सुबह शौच करने चला गया। पूर्व सैनिक बाइक से आया और उसने पुत्र को निशाना बनाकर पिस्टल से गोली चला दी। इससे पुत्र घायल हो गया और चीख-पुकार मचाई। दूसरे खेत में वह खुद शौच कर रहा था। पुत्र की आवाज सुनकर दौड़ा तो फौजी ने कई राउंड गोलियां चला दीं। गोलियां लगने से हम दोनों घायल हो गए।
पुलिस ने पिस्टल और बाइक की बरामद
प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि पूर्व सैनिक ने खेत में शौच करने को लेकर लाइसेंसी पिस्टल से गोली चलाकर पिता-पुत्र को घायल किया है। पिस्टल और बाइक बरामद कर ली गई है। पूर्व सैनिक को ग्रामीणों ने पीट दिया।
विज्ञापन


एक माह पहले ही सेवानिवृत्त होकर आया है राजीव
ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व सैनिक राजीव कुमार एक माह पहले ही सेवानिवृत्त होकर आया है। किसी भी ग्रामीण को खेत में शौच नहीं जाने देता। पड़ोसियों के खेत में भी कोई शौच जाता है तो उनको भी दौड़ा लेता है। 
ये भी पढ़ें...

आगरा: जिला जेल की विशेष बैरक में राजद्रोह के आरोपी कश्मीरी छात्र, पढ़िए घटनाक्रम
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें