फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञान वाहन ने मारी बाइक को टक्कर, नाले में लगीं सरियों पर गिरे पिता-पुत्र, मौत

Tue, 16 Oct 2018 08:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद)
विज्ञापन
सूखे नाले में पड़ी बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद के टूंडला में हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक और दो बच्चे हजरतपुर झरना नाले में जा गिरे। हादसे में युवक और एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि दूसरे बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। घायल बच्चे का इलाज जिला अस्पताल में हो रहा है। वहीं शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।   
     
घटना मंगलवार शाम चार बजे करीब की है। बाइक सवार पिता-पुत्र आगरा से फिरोजाबाद की ओर जा रहे थे। बाइक हजरतपुर झरना नाले पर पहुंची तभी पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सहित नाले में गिरे पिता-पुत्र

बाइक पर सवार एक युवक व दो बच्च्चे भी बाइक के साथ नाले में जा गिरे। घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने नाले से युवक और बच्चों को निकाला। सूचना पर सीओ संजय वर्मा और इंस्पेक्टर बीडी पांडे मौके पर पहुंच गए। 

पुलिस ने जाम खुलवाते हुए घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने युवक और एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जबकि पांच वर्षीय दूसरे बच्चे का उपचार चल रहा है। मृतक के जेब से मिले आधार से उनकी शिनाख्त की गई। 

मृतक की शिनाख्त शरीफ खां (30) पुत्र नत्थी खां निवासी आजमपाड़ा थाना शाहगंज, आगरा के रूप में हुई। सात वर्षीय म़ृतक बच्चा भी उसी का बताया जा रहा है। थाना प्रभारी बीडी पांडेय ने बताया कि हादसे की मृतक के परिजनों को दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें