फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: बेटी को स्कूल जाते समय छेड़खानी करते थे युवक, विरोध करने पर पिता का कर दिया बुरा हाल

Thu, 25 Aug 2022 05:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में बेटी से छेड़खानी की विरोध करने वाले पिता को युवकों ने जमकर पीटा। इतना ही नहीं पीड़ित पिता का सिर तक फोड़ दिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
beat demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के जसराना में विद्यालय आने-जाने वाली छात्राओं पर छींटाकशी का विरोध करने पर एक छात्रा के पिता पर पांच युवकों ने हमला बोल दिया। जमकर पीटने के बाद उसका सिर फोड़ दिया। घायल हुए पिता ने पुलिस को कार्रवाई करने के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
थाना फरिहा क्षेत्र के गांव कोरारी सरहद निवासी छात्राएं मुस्तफाबाद के विद्यालय में पढ़ने आती हैं। आने-जाने के दौरान मुस्तफाबाद के कुछ लड़के उनके साथ छींटाकशी करते हैं, जिसके कारण छात्राएं खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं। छात्राओं द्वारा घर पर शिकायत करने पर बृहस्पतिवार को एक छात्रा के पिता शिकायत लेकर युवक की दुकान पर पहुंचे, जहां शिकायत करने पर युवक और उसके साथियों ने छात्रा के पिता को पीट दिया।

इतना ही नहीं आरोपियों ने छात्रा के पिता के सिर भी फोड़ दिया। पीड़ित घायल अवस्था में कोतवाली जसराना पहुंचे। छात्रा के पिता ने कार्रवाई करने के लिए पांच युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज होने की बात कही है। कोतवाल आजाद पाल सिंह ने कहा तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घायल का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। युवकों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें