फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: संत की खाट के नीचे बैठा था 12 फीट लंबा खूंखार मगरमच्छ, देखते ही छूट गए पसीने

Thu, 25 Aug 2022 05:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी में बिछवां थाना क्षेत्र में काली नदी के किनारे स्थित आश्रम में मगरमच्छ ने दहशत फैला दी। आश्रम में सो रहे संत ने जब खाट के नीचे मगरमच्छ देखा, तो उनके पसीने छूट गए। संत की आवाज सुनकर ग्रामीम मौके पर पहुंच गए। शोरगुल सुनकर मगरमच्छ पास ही झाड़ियों में छिप गया। दहशत में आए संत और ग्रामीण रात भर सोए नहीं। वहीं आज सुबह  मगरमच्छ झाड़ियों में दिखाई दिया, तो ग्रामीण हैरान रह गए। इसके बाद सूचना थाना पुलिस व वन विभाग को दी गई। गांव पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें