फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: हैवान बना पिता, आधी रात को आरी से काटा 19 साल की बेटी का गला, किसी को नहीं होने दी भनक

Fri, 15 Jul 2022 10:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

 दूसरी मंजिल पर बने कमरे में आरोपी ने  घटना को अंजाम दिया। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के मोहल्ला तिलकनगर निवासी मनोज ने बेटी की आरी से गला काटकर हत्या कर दी। युवती के प्रेम संबंध एटा जिले के रहने वाले एक युवक से थे। हत्या की सूचना पर एसपी देहात के साथ उत्तर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपी पिता से पूछताछ कर रही है।

यहां का है मामला 

उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला तिलक नगर निवासी रुचि (19) के प्रेम संबंध एटा निवासी सुधीर नामक युवक से थे। रुचि का प्रेमी सुधीर कुमार से मिलना जुलना था। इसकी जानकारी रुचि के पिता मनोज राठौर को हुई तो उन्होंने इसका विरोध करते बेटी की हत्या कर दी। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई। घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में रुचि का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। मृतका की मां नगीना ने बताया कि बेटी की आरी से गला काटकर हत्या की गई। 

रात में की गई हत्या

रुचि की मां नगीना ने बताया कि मनोज ने बेटी की हत्या रात में की थी। लेकिन किसी को भी इस बारे में जानकारी नहीं हो सकी। आज सुबह जब रुचि कहीं दिखाई नहीं दी, तो उसने बेटी के बारे में पूछा। तब मनोज ने बताया कि बेटी को तो उसने रात में ही मार दिया था। कमरे में पहुंची नगीना ने बेटी का शव देखा तो चीखने चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस कर रही छानबीन 

घटना की सूचना पर एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा के साथ अन्य थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आरोपी पिता को हिरासत में लिया है। एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि युवती के प्रेम संबंध एटा निवासी एक युवक से थे। इसलिए पिता ने बेटी की आरी से गला काटकर हत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें