फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्ति के लालच में ससुर की गला काट हत्या

विज्ञापन
मृतक हरप्रसाद का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
इलाबांस (मैनपुरी)। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव बसावनपुर में सोमवार रात संपत्ति के लिए दामाद ने ससुर की फावड़ा से गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी 71 वर्षीय हरप्रसाद जाटव की दो शादीशुदा बेटी पूजा पत्नी मोहर सिंह और आरती पत्नी गोविंद हैं। बड़ी पुत्री का पति मोहर सिंह बाहर रहकर नौकरी करता था, लेकिन लॉकडाउन में ससुराल आकर रहने लगा था। परिजनों के अनुसार वह शराब पीने का आदी था, आए दिन उसका ससुर हरप्रसाद से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद होता था। वहीं हरप्रसाद छोटे दामाद गोविंद को अधिक सम्मान देता था, वह उसे बाइक खरीद कर देने वाला था।
इससे मोहर सिंह को लगता था कि ससुर सारी संपत्ति छोटे दामाद और पुत्री के नाम कर देंगे। आरोप है कि सोमवार की शाम मोहर सिंह शराब पीकर आया और रात करीब डेढ़ बजे सोते समय ससुर की फावड़ा से गला काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह बाइक लेकर भाग गया। मंगलवार की सुबह जानकारी मिलने पर सीओ सिटी अभय नारायण राय गांव पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। छोटे दामाद गोविंद निवासी लहारा-महुअन की ओर से हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

संपत्ति के विवाद को लेकर बड़े दामाद ने ससुर की सोते समय संभवत: फावड़ा से गला काटकर हत्या कर दी है। छोटे दामाद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

- अभय नारायण राय, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें