फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रोज-रोज टोकता है ससुर...बहू ने आधी रात को उठकर किया ऐसा काम; घरवालों के छूट गए पसीने

Wed, 22 May 2024 10:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ससुर की टोकने की आदत से नाराज बहू ने आधी रात को कुछ ऐसा किया कि घरवालों के होश उड़ गए। इसके बाद आरोपी बहू बच्चों को लेकर घर से भाग निकली। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में बहू ने ससुर के साथ आधी रात को ऐसा कांड कर दिया कि घरवालों को भी यकीन नहीं हो रहा है। उसने सोते समय ससुर पर कुल्हाड़ी के बेंत से हमला कर दिया। इसमें ससुर का पैर टूट गया। इसके बाद बहू बच्चों को साथ लेकर फरार हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

ककरैठा निवासी गोपाल बघेल ने बताया कि उनके पिता अमर सिंह बघेल घर पर सो रहे थे। मां मीरादेवी खाना बना रही थीं। गल्तियों पर डांटे जाने पर पत्नी चंद्र प्रभा ससुर से रंजिश रखती है। मौका देखकर उसने सोते समय ससुर के ऊपर कुुल्हाड़ी के बेंत से हमला कर उनका पैर तोड़ दिया। मां के शोर मचाने पर पत्नी बच्चों को लेकर घर से फरार हो गई। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें