फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ससुर कमरे में बिना कुंडी खटखटाए घुस आता है, बहू ने पुलिस से लगाई गुहार'

Tue, 15 Dec 2020 08:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा

सार

  • पिता समान होने का हवाला देने पर मांगी माफी
  • ससुर ने कहा-आदत में करेंगे बदलाव
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ससुर के कमरे और किचिन में दरवाजा खटखटाए बगैर आने की आदत से परेशान बहू ने पुलिस से गुहार लगा दी। बहू और ससुर की काउंसिलिंग की गई। ससुर ने अपनी आदत में बदलाव करने का आश्वासन दिया। बहू भी विवाद खत्म करने पर राजी हो गई।  
विज्ञापन



थाना रकाबगंज क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने पुलिस से शिकायत की। कहा कि शादी को 15 साल हो गए हैं। ससुर कमरे का दरवाजा बिना खटखटाए कमरे में आ जाते हैं। पहले पति से शिकायत की, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं कहा। ससुर किचिन में भी आने लगे। इस बात पर उसे बुरा लगा। परिवार के अन्य लोगों को बैठाकर बातचीत का प्रयास किया लेकिन, ससुर की आदत में बदलाव नहीं हुआ। 

ये भी पढ़ें- देह व्यापार: युवतियों से पूछताछ में मिली हैरान करने वाली जानकारी, लोगों को बातों में 'फंसाकर' बुलाती थी होटल
विज्ञापन


हार-थककर बहू ने पुलिस से शिकायत की। बाद में परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के लिए ससुर को बुलाया गया। उनका कहना था कि वो उनकी आदत में है। उनकी मंशा गलत नहीं है। अपनी आदत में बदलाव का प्रयास किया, लेकिन फिर से ऐसा ही करने लगते हैं। इस पर काउंसलर ने बहू को समझाया। उससे कहा कि अपने पिता के लिए भी ऐसा ही करोगी। इस पर बहू के पास कोई जवाब नहीं था। उसने माफी मांगी। वहीं ससुर ने भी आदत में बदलाव की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें