फोटो37 कासगंज में जिले को मिले कनिष्ठ सहायक एवं एक्सरे टेक्नीशियन को सौंपे गए नियुक्ति पत्र,
कासगंज। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत कनिष्ठ सहायक एवं एक्सरे टेक्नीशियन की नवनियुक्ति की है। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रणय सिंह, सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल ने पांच चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए।नियुक्ति पत्र पाकर अभ्यर्थियों के चेहरे खिल गए। इस मौके पर कलेक्ट्रेट सभागार में लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। स्वास्थ्य विभाग में नियुक्ति पाने वाले पांच अभ्यर्थियों में अभिषेक, राहुल कुमार, शैलेंद्र, राहुल कुमार पुत्र गीतम सिंह, आशीष कुमार को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने नवनियुक्त कर्मियों को शुभकामनाएं दीं और ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया। सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल एवं सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना ने कहा कि नियुक्तियों से संस्थान की कार्य क्षमता बढ़ेगी। यह महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने भी नियुक्ति पाने वाले अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं।