फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवान पिता: छत से लटकाता है बच्चों को, पत्नी को रखता है कई दिनों तक भूखा; वजह कर देगी हैरान

Fri, 07 Jul 2023 02:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

पिता जिसके कंधों पर चढ़कर बच्चे ऊंचाई नापते हैं। वही पिता जिसके साए में वह खुद को सबसे ज्यादा सुरिक्षत मानते हैं। मगर मैनपुरी में एक शख्स ने ऐसी हैवानियत दिखाई कि बच्चे बाप को देखते ही कांप उठते हैं। वो घर आए तो मां के आंचल में छिपने की जगह खोजते हैं।
विज्ञापन
child crime demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में एक पिता शराब के नशे में हैवान बन जाता है। वह बच्चों को छत से उलटा लटका देता है। पत्नी को भूखा रखता है और चाकू और तमंचे के बल पर नशे के लिए सारे रुपये छीन लेता है।

विज्ञापन
Trending Videos

सीतापुर निवासी रीतू की ससुराल करहल चौराहे के पास है। उसने पुलिस को बताया कि पति शैलेंद्र को शराब की लत है। रोजाना शराब के नशे में वो घर में बवाल काटता है। किसी दिन पत्नी शराब के लिए रुपये न दे तो उसे चाकू और तमंचे से धमकाता है। कई-कई दिनों तक उसे भूखा रखता है। 

इतना ही नहीं शराब के लिए वो इस कदर पागल हो जाता है कि  बच्चों को भी छत से उल्टा लटकाने से भी नहीं चूकता है। आलम ये है कि पिता को देखते ही बच्चे डर से कांपने लगते हैं। पत्नी ने कई बार पति को समझाने की कोशिश की लेकिन वो नाकाम रही। मजबूरी में वह पुलिस के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंची।

ये भी पढ़ें -  छात्रा ने की खुदकुशी: आरोपी की धमकियों से खौफजदां थीं बहनें, एक ने दे दी जान; जानें पूरा मामला
विज्ञापन

पति के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमा

पीड़ित महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने शैलेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पति की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें