फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बाजार गई युवती नहीं लौटी घर, पिता ने दर्ज कराया अपहरण का मुकदमा

Thu, 22 Sep 2022 04:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

युवती आठ सितंबर से लापता है। कुछ दिन पहले उसके पिता के पास एक फोन कॉल आया। फोन करने वाले ने कहा कि तुम्हारी बेटी सुरक्षित है, लौट आएगी, लेकिन वह बुधवार तक वापस नहीं आएगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज की एक कॉलोनी निवासी युवती बाजार सामान खरीदने गई, इसके बाद घर नहीं लौटी। युवती के पिता ने इस संबंध में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है। पिता का कहना है कि उसे अज्ञात नंबर से फोन आया था कि तुम्हारी बेटी सुरक्षित है और घर लौट आएगी, लेकिन अभी तक वो घर नहीं आई है। पुलिस सर्विलांस की मदद से युवती को बरामद करने के प्रयास में जुटी है। 

विज्ञापन


आठ सितंबर को एक युवती अपने परिजनों को बाजार जाने की कहकर घर से निकली थी। देर शाम तक वह घर वापस नहीं आई तो परिजनों को चिंता हुई। तलाश करने पर भी उसका पता नहीं चला। युवती के पिता ने बताया कि उनके मोबाइल पर अलग-अलग नंबर से फोन आया। कहा गया कि तुम्हारी बेटी सुरक्षित है और जल्द घर पहुंच जाएगी।

बुधवार देरशाम तक युवती घर नहीं आई तो पिता ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ बहला-फुसलाकर अगवा किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सर्विलांस की मदद से युवती को बरामद करने के प्रयास में जुटी है। थाना प्रभारी सिद्धार्थ तोमर ने बताया युवती के पिता की तहरीर के आधार पर संबंधित धारा में मामला दर्ज कर लिया गया है। सर्विलांस की मदद ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें