एटा में युवक की हत्या का आरोप लगाकर पिता ने रिपोर्ट लिखवाई है। आरोप है कि पिटाई के बाद युवक के पैर के नाखून खींचे। यातनाएं देने के बाद ऑटो में डालकर ले जाने के बाद फेंक दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई। अदालत के आदेश पर तीन महीने बाद मुकदमा दर्ज हो सका।
एटा के अलीगंज थाना इलाके के एक गांव में करीब तीन माह पहले पुलिस ने एक युवक की पिटाई कर यातनाएं दी गईं। उसके पैरों के नाखून खीचें गए और ऑटो में डालकर ले जाने के बाद फेंक दिया गया। इसके चलते उसकी मौत हो गई। इस तरह के आरोप लगाकर पिता ने अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
गांव झकरई निवासी राजीव कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि पुत्र अमन कुमार को गांव के ही जोगेंद्र सहित तीन लोगों ने 30 अप्रैल को गांव कैल्ठा के पास से पकड़ लिया था। पिटाई कर अपने साथ ले गए और यातनाएं दीं।
उसके पैरों की उंगलियों के नाखून को खींच कर उखाड़ दिया गया। इसके बाद ऑटो में डालकर ले गए और चलते ऑटो से फेंक दिया। एक मई को कैल्ठा के पास उसका शव पड़ा मिला था।
विज्ञापन
थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि अदालत का आदेश मिला है, उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बढ़ा-चढ़ाकर आरोप लगाए गए हैं। फिर भी गंभीरता से जांच की जा रही है।