फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नगला दूंदे में पैमाइश के दौरान पिता-पुत्री को पीटा

Sun, 11 Jun 2023 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव नगला दूंदे में एक जमीन की पैमाइश के दौरान दोनों पक्ष के बीच विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के पिता पुत्री को पीटकर घायल कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव नगला दूंदे निवासी राम निवास ने गांव निवासी सुभाष का करीब 10 बीघा खेत उगाही पर लिया है। नौ जून को उक्त जगह की लेखपाल द्वारा पैमाइश की जा रही थी। जब लेखपाल ने पूछा की इस खेत में फसल किसने बोई है तो राम निवास ने अपना नाम बता दिया। इसी बात पर नाराज राजेश, लला सिंह, रंजीत, मानसिंह और सुधीर सिंह गाली-गलौज करते हुए उस पर हमलावर हो गए। उसे लाठी डंडा से पीटना शुरू कर दिया। झगड़ा होता देख राम निवास की पुत्री शिवानी बचाने आई तो आरोपियों ने उसे भी पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायल पिता पुत्री का मेडिकल कराया। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें