करहल पुलिस ने 10 वारंटी किए गिरफ्तार
करहल। थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर 10 वारंटी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किए।
प्रभारी निरीक्षक कुशलपाल सिंह ने बताया कि गांव कुम्हेरी निवासी अशोक कुमार, जगदीश सिंह निवासी नगला भदौरिया, रोशन वर्मा, गुड्डन निवासी बालाजी रोड करहल, अंकुर सौरसिया निवासी सुनार वाली गली, अखिलेश कुमार गांव गंभीरा, राजेश कुमार गांव भट्टा, विपिन यादव निवासी गांव अनिया, विपिन उर्फ गुड्डू निवासी गांव मानिकपुर और प्रवीण कुमार निवासी गांव नगला बाले चंदपुरा वारंटी के आधार पर पकड़ा गया। वहीं थाना एलाऊ पुलिस ने वारंटी धर्मेंद्र सिंह निवासी गांव नखतपुर, कुरावली पुलिस ने वारंटी मलखान सिंह, राजू कश्यप गांव प्रेमपुरा, रामवीर निवासी नगला सूपा और देव सिंह गांव गोकुलपुर, थाना कुर्रा पुलिस ने चंद्र उर्फ सुघर सिंह निवासी गांव दौलतपुर और विद्याराम निवासी गांव नैनपुर को गिरफ्तार किया। सभी वारंटी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। संवाद
किशोरी हुई लापता
बेवर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी लापता हो गई। भाई की ओर से थाने में तहरीर दी गई। बताया कि सात जून की सुबह छोटी बहन खेत पर गई थी। इसके बाद वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं लग सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद