फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा कर गुजरा कुछ ऐसा, पिता ने SPP से गुहार लगाकर कहा, उससे कह दो मेरी गली से न गुजरा करे

Thu, 05 Jul 2018 08:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के ताजगंज क्षेत्र में रहने वाले रिटायर्ड सूबेदार ने एसएसपी आफिस में प्रार्थनापत्र देकर अजीबो-गरीब गुहार लगाई है। जिसे देखकर पुलिस वाले भी हैरत में पड़ गए। 
विज्ञापन


प्रार्थनापत्र में कहा कि उसके बेटे को उनकी गली से न गुजरने दिया जाए। वह उनकी और उनके परिवार की नजरों के सामने न आए।कहा कि जब बेटा रिश्ता तोड़ चुका है तो घर के सामने क्यों आता है?

दरअसल, शम्साबाद निवासी शिकायतकर्ता क्षत्रिय हैं और उनके बेटे ने दूसरी जाति की लड़की से कोर्ट मैरिज कर ली है। जबकि उसकी शादी कहीं और तय की गई थी, उसे भी लड़की पसंद थी। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उसने घर वालों को अंधेरे में रखकर दूसरी जगह शादी कर ली। इससे घर वालों को नुकसान हुआ, जहां शादी तय की थी, वहां काफी जेवरात चला गया। बेइज्जती भी झेलनी पड़ी। 

पिता का कहना है कि बेटे से उनका संबंध खत्म हो गया है। अब वह घर के सामने से गुजरता है तो उन्हें बुरा लगता है। आरोप है कि उबेटा छोटे भाइयों को धमकी देता है। 

जब बेटा अलीगढ़ नौकरी कर रहा है तो वहीं पर क्यों नहीं रहता है? वह मेरे घर के पास ही क्यों रह रहा है? उन्हें अब अपने छोटे बेटे की शादी करनी है। इसली चाहते हैं कि बेटा शम्साबाद रोड छोड़कर कहीं और जाकर रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें