पत्नी को बैंक कर्मी बताकर युवक ने निवेश पर लाभ की स्कीम बताई। रकम दोगुनी करने का लालच देकर 20.15 लाख ले लिए। समय पूरा होने पर तकादा किया तो आरोपी धमकाने लगे। शिकायत पर थाना सिकंदरा में दंपती पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सिकंदरा के पश्चिमपुरी निवासी जगदीश सिंह सोलंकी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया है कि उनके बेटे नरेश सिंह सोलंकी की शास्त्रीपुरम में दुकान थी। इसी दौरान उसकी पहचान शास्त्रीपुरम निवासी दीपक शर्मा से हुई। दीपक ने खुद को एक बड़ी कंपनी में कार्यरत बताया। उसके साथ आने वाली हर्षा शर्मा को वह अपनी पत्नी और एसबीआई की अछनेरा शाखा में सरकारी कर्मचारी बताया था।