फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: खड़े टैंकर में घुसी कार, पिता-पुत्र की मौके पर मौत

Tue, 09 Jun 2020 04:54 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मथुरा जिले के राया थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। गांव रोसू के निकट खड़े टैंकर में एक कार घुस गई। इससे कार सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


शीतला गली एबी रोड बामौर खुर्द जिला मुरैना निवासी राजेंद्र अपने पुत्र जयकिशन के साथ अपनी ऑल्टो कार से दिल्ली जा रहे थे। गांव रोसू के निकट सूर्या होटल पर खड़े टैंकर में कार अनियंत्रित होकर घुस गई। 

पिता राजेंद्र (55 वर्ष) पुत्र दुर्गा प्रसाद एवं पुत्र जयकिशन (30 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि दोनों कार से एक मशीन को ठीक कराने दिल्ली ले जा रहे थे। मशीन पीछे की सीट पर रखी थी। 
विज्ञापन


हादसा होने पर मशीन दोनों के सिर में लगी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी में मिले कागजों व फोन से परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें