फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: बेटे की गला दबाकर हत्या करके पिता ने की आत्महत्या, बहनोई ने लगाया पत्नी पर आरोप

Wed, 24 Mar 2021 01:26 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
मथुरा हाईवे पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में एटीवी के पीछे रोहिणी एन्क्लेव में बेटे की गला दबाकर हत्या करने के बाद पिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छोटे बेटे को गला दबाकर मारने का प्रयास किया तो वह चिल्लाने लगा। उसे मां अपने साथ उठाकर दूसरे कमरे में ले गई। सूचना पर पहुंची हाइवे पुलिस ने दरवाजा की कुंडी को तोड़कर पिता और पुत्र के शव को कब्जे में लिया। मृतक का बहनोई हत्या का आरोप लगा रहा है, जबकि पुलिस बता रही है गृहक्लेश के चलते बेटे की गला दबाकर हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


थाना हाईवे के कॉलोनी रोहिणी एन्क्लेव निवासी प्रेमपाल(42) पुत्र गोविंद सिंह कचहरी पर चाय की दुकान पर कार्य करता था। रात को अपने दोनों बेटे राज (11) और कार्तिक (6) के साथ कमरे में सो रहा था। बुधवार की रात छोटा बेटा जोर-जोर से चिल्लाने लगा। इस पर जागकर मां लता आ गई। अपने साथ छोटे बेटे कार्तिक को लेकर चली गई। इसके बाद सुबह लता पति को उठाने के लिए दरवाजा खटखटाने लगीं। दरवाजा न खुलने पर शक हुआ। सूचना पर पहुंचे थाना हाईवे प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार और पुलिसबल ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर देखा तो अंदर पंखे पर प्रेमपाल लटका हुआ था। उसके गले में साड़ी का फंदा लगा हुआ था, जबकि चारपाई पर बेटा राज मृत पड़ा हुआ था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया।
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में बिखरे आस्था के रंग, गुलाल से सरोबार हुए श्रद्धालु, देखें तस्वीरें
विज्ञापन

एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रेमपाल ने पहले बेटे की गला दबाकर हत्या की है। उसके बाद खुद ने फांसी लगाकर सुसाइड किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा भी हुआ है। इसके अलावा प्रेमपाल ने अपने छोटे बेटे कार्तिक का गला दबाने की कोशिश की थी, जिस पर चिल्लाने पर उसे मां अपने साथ ले गई। गृहक्लेश के चलते ऐसा कदम उठाया गया है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं आई है। बहनोई बाबूलाल का आरोप है कि प्रेमपाल और उसके बेटे की हत्या पत्नी या फिर पड़ोसी ने की है।
विज्ञापन

कार्तिक ने बताया, पिता ने गला दबाने की कोशिश की
सीओ रिफाइनरी अभिषेक तिवारी ने बताया कि कचहरी पर चाय की दुकान पर काम करने वाले प्रेमपाल की लता से दूसरी शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। दोनों में आए दिन झगड़े होते रहते थे। सनकी होने के कारण ही प्रेमपाल ने ऐसा कदम उठाया है। प्रेमपाल का बड़ा बेटा राज था तो उससे छोटा कार्तिक है। उसके चिल्लाने पर उसकी जान बच गई। संभवत: छोटे वाले बेटे को चिल्लाने पर मां लेने गई थी। यह भी संभावना है कि बड़े बेटे की पिता हत्या कर चुका होगा। पुलिस के सामने कार्तिक ने बताया कि उसका गला दबाने की कोशिश की गई थी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें