फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ऑडी और बीएमडब्ल्यू जैसी कारें, पिता-पुत्र ने दिया ऐसा झांसा...जिसमें फंसे कई लोग; करोड़ों की कर डाली ठगी

Thu, 06 Mar 2025 10:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ऑडी और बीएमडब्ल्यू जैसी महंगी कारों में घूमने वाले पिता-पुत्र ने लोगों को लालच के जाल में फंसाकर करोड़ों रुपये की ठगी कर ली। मामले में सात से अधिक पीड़ितों ने डीसीपी सिटी से शिकायत की है। 
 
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के दयालबाग में रहने वाले पिता-पुत्र ने फर्जी फर्म बनाकर आईपीओ में निवेश और लाभ का लालच देकर लोगों से करोड़ों की ठगी कर ली। आरोप है कि दोनों ऑडी और बीएमडब्ल्यू में घूमकर लोगों को फंसाते थे। बमराैली कटारा के एक व्यक्ति ने 21 लाख की धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि 7 से अधिक पीड़ितों ने डीसीपी सिटी से शिकायत की थी।
विज्ञापन


बमराैली कटारा निवासी सुमित राना ने बताया कि सितंबर 2024 में राहुल ग्रीन फेज, दयालबाग निवासी अनमोल यादव से हुई। उन्होंने एक फर्म नेक्सेस कैपिटल बताई, जिससे अनमोल ने ट्रेडिंग एवं आईपीओ इन्वेस्टमेंट का काम बताया। बताया कि पिता अतुल यादव मुफीद-ए-आम इंटर कालेज में शिक्षक हैं। वह भी साथ काम करते हैं।



 

23 अक्तूबर 2024 को गुरुग्राम में जन्मदिन की पार्टी में बुलाया। पांच लाख निवेश कराए। बताया एक आईपीओ आने वाला है। इसके लिए 26 करोड़ का लोन लेने में फायदा रहेगा। इसके बाद 10 लाख रुपये ऑनलाइन और 9 लाख रुपये कैश ले लिए। पैसा 4 प्रतिशत रिटर्न के साथ वापस करने का भरोसा दिया।

 

20 नवंबर 2024 को दो लाख रुपये और ले लिए। 45 दिन बाद रुपये वापस मांगने पर टालमटोल करने लगे। 10 फरवरी को 15 हजार रुपये वापस दे दिए। 7 दिन में बाकी रकम देने का आश्वासन दिया। बाद में पता चला कि पिता-पुत्र ठगी करते हैं। फर्जी आईपीओ के दस्तावेज देते हैं। इसके बाद खाते की कमी बता कर टहलाया। बाद में तकादा करने पर जान से मारने की धमकी दी।

 

मामले में कई और पीड़ित हैं, जिन्होंने पुलिस से शिकायत की है। इसी तरह फिरोजाबाद के नारखी के कपिल सिंह को भी आरोपियों ने इसी तरह के निवेश का लालच दिया था। उनसे और उनके पिता को बातों में फंसाकर 1.37 करोड़ रुपये का निवेश करवा लिया। लोगों के तकादा करने के बाद आरोपियों को घर और कार्यालय पर ताला डालकर फरार हो गए।


 

डीसीपी सिटी सूरज राय का कहना है कि करोड़ों की ठगी का आरोप लगाया गया है। मामले में एक पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज हुआ है। अन्य पीड़ितों के केस को भी इसी में शामिल किया जाएगा। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई होगी।
 

आरोपी 2.44 करोड़ रुपये लेकर फरार
कमला नगर निवासी आकाश गाैतम ने बताया कि उनसे 15 लाख रुपये लिए गए थे। इसके बाद रिटर्न नहीं दिया गया। इसी तरह कपिल सिंह से 1.30 लाख रुपये, सुमित राना से 21 लाख, तनुजा सिंह से 14 लाख रुपये, देवांशु शर्मा से 5 लाख रुपये, रोहित से 45 लाख रुपये, श्रीओम सिंह से 13 लाख रुपये लेने का आरोप है। इस मामले में डीसीपी सिटी को अलग-अलग शिकायत की गई थी।

 
विज्ञापन

बताते थे दुबई की बैंक में गड़बड़ी
पिता-पुत्र हमेशा ऑडी और बीएमडब्ल्यू जैसी महंगी गाड़ियों में घूमते थे। कंपनियों में निवेश कर करोड़ों कमाने की बात कहते थे। मुनाफे की किस्तें न मिलने पर पहले कंपनी के दुबई के बैंक खाते में कमी बता कर टहलाया करते थे। बाद में तकादा करने पर जान से मारने की धमकी देने लगते थे। लोगों ने पता किया तो सामने आया कि उनकी कोई कंपनी नहीं थी। रुपये लेकर खुद ऐश कर रहे थे। आरोपी घर और कार्यालय पर ताला डालकर फरार हो गए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें