फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: संपत्ति के विवाद में पिता और भाई को पीटा

Mon, 30 Oct 2023 06:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भोगांव। थाना क्षेत्र के गांव उमरीहार में संपत्ति के विवाद को लेकर आरोपी ने पिता और भाई को पीट कर घायल कर दिया। उक्त घटना के बाद अमर सिंह की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बताया कि रविवार की देर शाम वह घर पर था। तभी संपत्ति के विवाद को लेकर पुत्र कृपाल सिंह वहां आया और गाली-गलौज करने लगा। जब गाली देने से मना किया तो उसने लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। शोरगुल सुन कर बचाने आए पुत्र प्रभू दयाल की भी पिटाई की। पुलिस ने घायल पिता-पुत्र का मेडिकल कराया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक शिकायत गांव उस्मानपुर निवासी मिथलेश देवी ने दी है। बताया कि गांव के ही बृजेश और आरव सिंह आए दिन शराब पीकर उसे और परिवार के लाेगों को गालियां देते हैं। सोमवार की सुबह वह पति शेर सिंह व परिवार के अन्य लोगों के साथ खेत पर काम कर रही थी। तभी आरोपी अपने अन्य दो साथियों के साथ आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने उसकी पिटाई की। बचाने आए देवर योगेंद्र, सास दयावती को भी पीटा गया। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। आरोपी की तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें