फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रैक्टर से गिरे दो मजदूर घायल

Mon, 30 Oct 2023 06:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर से गिरे दो मजदूर घायल
विज्ञापन


मैनपुरी। कुरावली जाने वाले मार्ग पर रविवार की देर शाम एक ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठकर कुरावली जा रहे दो मजदूर सड़क पर गिर कर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जनपद एटा के रहने वाले सतेंद्र और उल्फत कस्बा कुरावली में एक रिश्तेदार के यहां रह कर मजदूरी करते हैं। रविवार को वह शहर में काम करने के लिए आए थे। देर शाम को काम खत्म करने के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठ कर वापस लौट रहे थे। ट्रैक्टर जब मैनपुरी कुरावली मार्ग पर गांव अंजनी के पास पहुंचा। तभी अचानक ट्रॉली का डाला खुल गया और दोनों मजदूर सड़क पर गिर कर घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें