फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर सीकरी में हादसा: दीवान ए आम बुकिंग विंडो के सामने टकराईं गोल्फ कार्ट, महिला पर्यटक और गाइड घायल

Thu, 12 Dec 2024 03:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

फतेहपुर सीकरी में दीवान ए आम बुकिंग विंडो के पास दो गोल्फ कार्ट आमने-सामने से टकरा गईं। हादसे में महिला पर्यटक और गाइड सहित कई लोग चोटिल हो गए। सभी को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। 
 
विज्ञापन
गोल्फ कार्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहपुर  सीकरी में बृहस्पतिवार को पर्यटकों को गुलिस्तां सीएनजी पार्किंग से स्मारकों तक लाने ले जाने वाली दो गोल्फ कार्ट दीवान ए आम बुकिंग विंडो के समीप आमने-सामने टकरा गईं। दुर्घटना में एक महिला पर्यटक और गाइड सहित कई लोग चोटिल हो गए। महिला पर्यटक ने प्राथमिक उपचार के बाद अपने परिवार के साथ व्हीलचेयर पर स्मारकों का अवलोकन किया। वहीं गाइड का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।  
विज्ञापन




बता दें अन्य पर्यटक प्राथमिक उपचार के बाद स्मारक घूमने चले गए। मिली जानकारी अनुसार दीवान ए आम बुकिंग विंडो के निकट पर्यटकों को  बैठा कर आमने-सामने ही टकरा गईं। जिसके चलते मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद गाइडों एवं सुरक्षा कर्मियों द्वारा सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला और दुर्घटना में घायल हुए टूरिस्ट गाइड असद को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं लखनऊ की महिला पर्यटक नेहा पत्नी अनिमेष के पैर में लगी चोट का प्राथमिक उपचार स्मारक में मौजूद आकस्मिक उपचार केंद्र पर किया गया। तत्पश्चात महिला पर्यटक ने अपने पति और बच्चों सहित व्हीलचेयर पर बैठाकर स्मारकों  का अवलोकन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी जांच पड़ताल की गई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें